रायबरेली। जिले के सभी पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, दो पीपीपी संस्थानों और 13 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार, रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।