फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता ः यातायात नियमों का पालन कर बचाएं जान

विज्ञापन
शंभूनाथ यादव मेमोरियल पब्लिक स्कूल अशोक नगर (चक मलिक) में पुलिस की पाठशाला में टैफिक नियमों का पा? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। अगर सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़क हादसों में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। किसी एक की लापरवाही से न सिर्फ उसका अपना नुकसान होता, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है। यह बात बुधवार को तहसील क्षेत्र के शंभूनाथ यादव मेमोरियल पब्लिक स्कूल अशोक नगर (चक मलिक) में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में वक्ताओं ने कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह, विशिष्ट अतिथि ऊंचाहार पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर बालेंद्र सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस मौके पर सभी ने नारी की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।
बच्चों के मन में स्कूली शिक्षा के दौरान ही अच्छे संस्कार देने चाहिए। ऐसा करके ही उन्हें सही रास्ते पर ले जाया जा सकता है। ऐसे समय में अगर उन्हें जागरूक कर लिया गया तो समाज में बदलाव ला सकते हैं, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। -विनीत सिंह, सीओ।
विज्ञापन

समाज में अक्सर देखा जाता है कि अभिभावक बालकों को अच्छी तरह पढ़ाते हैं, लेकिन अभी भी बालिकाओं के प्रति नजरिया बदला नहीं है। हकीकत में बालकों की अपेक्षा बालिकाएं ज्यादा मेधावी होती हैं। उन्हें भी पढ़ने का पूरा अधिकार दें। -प्रो. बालेंद्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर।
हमेशा छात्र-छात्राओं को सीखने की ललक अपने अंदर रखनी चाहिए। यातायात नियमों की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने को यातायात नियमों का पालन करें। -अशोक यादव, प्रबंधक।
छात्र-छात्राओं को किसी भी परिस्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है। खासकर बालिकाओं को अपने अंदर से डर और संकोच दोनों को बाहर निकाल देना चाहिए। किसी अप्रिय घटना को छिपाएं नहीं, उसे घर-स्कूल में जरूर बताएं, तभी हल निकलेगा। -राजीव सिंह, प्रधानाचार्य।
समाज को जागरूक करने और नारी सशक्तीकरण की दिशा में अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से समाज में बदलाव की अलख दिखी है। निश्चित ही भविष्य में अपेक्षित परिणाम सामने आएंगे। लोगों की सोच में बदलाव आएगा। -कल्पना यादव, शिक्षिका।
छात्रा प्रीती यादव, सपना पाल और लक्ष्मी ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं, तीन सवारी कभी न बैठाएं। मोबाइल पर बात करते हुए या नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
छात्रा सोनम, मीनाक्षी और अंजली मौर्या ने कहा कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखें। कभी भी जल्दबाजी में वाहन न चलाएं। अक्सर जल्दबाजी में ही वाहन चलाने से हादसे होते हैं। इसलिए खुद सुरक्षित रहें, दूसरों को भी बचाएं।
छात्र अंकित, सुशील और अनूप कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में कई नई जानकारी मिली है, जिससे जागरूकता बढ़ी है। अब वे भी अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में बताएं, उन्हें जागरूक करेंगे, जिससे हादसे कम हों।

रायबरेली में बुधवार को ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के शंभूनाथ यादव मेमोरियल पब्लिक स्कूल अशोक नगर (चक ?- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें