फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव, आदिनगर मोहल्ला सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली (बछरावां)। जिले में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। हर दिन कहीं न कहीं कोरोना से लोगों के संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को एक और बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बीमार होने पर बुजुर्ग को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। बछरावां पुलिस ने आदिनगर मोहल्ले को सील कर दिया। लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी। संक्रमित बुजुर्ग को एसजीपीजीआई में ही रखा गया है। साथ ही उसके परिवारीजनों को क्वारंटीन कराया गया है।
बछरावां कस्बे के आदिनगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग काफी दिनों से बीमार थे। कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के कोरोना प्रभारी डॉ. प्रभात मिश्र ने बताया कि मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में आए घर के सात परिवारीजनों व दो बच्चों को कस्बे के ही दयानंद पीजी कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। सभी की सैंपलिग कराई गई है। थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जिले में रविवार को एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया।
कोरोना के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। संदिग्ध मिलने पर लोगों के सैंपल की जांच कराई जा रही है। रविवार को 101 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि 101 लोगों के सैंपल की जांच कराई गई है। जांच में सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें