फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हादसे में पशुपालक व संविदाकर्मी की मौत

Sun, 19 Apr 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में देर रात सलोन कोतवाली क्षेत्र में  हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम।
विज्ञापन
सलोन। सलोन-परशदेपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम केशवापुर के समीप सड़क निर्माण में लगे एक डंपर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पशुपालक और रोडवेज के संविदाकर्मी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। उनके सिर पर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया और दोनों की मौत हो गई। दोनों लोग एक ही बाइक से परशदेपुर से सलोन जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सलोन, डीह, नसीराबाद, सूची, करहिया और परशदेपुर चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ हटवाकर सड़क पर यातायात को बहाल कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कजियाना अंसार चौक डीह निवासी खलील घोसी (57) पशुपालन का काम करते थे। शनिवार शाम को वह अपने साथी पूरे बैसन गोपालीपुर निवासी रायबरेली रोडवेज में कार्यरत संविदा चालक रमेश सिंह (54) के साथ बाइक से सलोन जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में केसवापुर गांव के पास सामने सड़क निर्माण में लगे एक डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए और सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान दोनों के सिर से ट्राली का पहिया निकल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर बितर कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली में खड़ा करा दिया है।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें