फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: थ्रेसर में फंसा दुपट्टा, किशोरी की मौत

Sun, 19 Apr 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। ग्राम महावीरगंज मजरे घुरौना में शुक्रवार देर शाम खेत में गेहूं की मड़ाई करते समय किशोरी का दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को ग्रामीण हनुमान यादव का परिवार खेत में काम कर रहा था। उनकी बेटी आरती (16) भी मदद कर रही थी। गेहूं पछोरते समय अचानक उसका दुपट्टा थ्रेसर मशीन में फंस गया। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही मशीन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें