फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भड़के ग्रामीणाें ने पावर हाउस का किया घेराव

Tue, 24 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
छतोह पावर स्टेशन पर अधिकारी से नोकझोंक करते लोग।
विज्ञापन
नसीराबाद। अघोषित बिजली कटौती को लेकर छतोह पावर हाउस के कई गांवों के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को पावर हाउस का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी से उनकी नोकझोंक हुई। कुंवरमऊ के ग्रामीण चैतन्य सिंह भदौरिया, महेंद्र सिंह भदौरिया, बारा गांव के प्रिंसू सिंह, पंकज मिश्र सहित करीब 80 लोग पावर हाउस पहुंचे और रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति करने की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


कहा कि गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है, लेकिन एक सप्ताह से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। बताया कि हर आधे घंटे पर कटौती की जा रही है। बिजली न आने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। धान की बेड़न खराब हो रही है। उप खंड अधिकारी ध्रुव कुमार जायसवाल व अवर अभियंता विनोद कुमार ने स्टॉफ की कमी होने के कारण आपूर्ति चरमराने बात कह रहे हैं। अवर अभियंता ने बताया कि सलोन के रग्घूपुर से जल्द ही विद्युत लाइन जुड़ने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। किसान कर्मवीर सिंह ने कुंवरमऊ की 11 केवी लाइन के दो खंभे बदलने की मांग की।

इस मौके पर सुमित विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह भदौरिया, पंकज मिश्र, कप्तान सिंह, जितेंद्र सिंह, तरुण सविता, धीरज सिंह, अनीस सिंह, कर्मवीर सिंह, प्रेमचंद्र मौर्य, बड़े सिंह, अंशु सिंह, कुलदीप शर्मा, रामलाल मौर्य और हिमांशु शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें