फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को पीटकर मार डाला

Thu, 13 Nov 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर के पूरे भवानी बक्स मजरे भीख गांव में बकरी पर हमला कर रहे सियार को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि सियार के हमले से सभी दहशत में थे। बीते शुक्रवार को सियार के हमले में घायल चार वर्षीय बालक अभय की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम भी सियार की तलाश में थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


बुधवार को गांव के पास शारदा नहर के किनारे ग्रामीण सुबह बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सियार ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियां इधर-उधर भागने लगीं। इस पर ग्रामीणों ने चारों ओर से सियार को घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें