फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सम्मानित

Wed, 09 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार तहसील सभागार में मंगलवार को महिला को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सभी ब्लॉकों में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह हुए। अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन


ऊंचाहार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सात सुपोषित बच्चों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। पांच कन्याओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया और कन्या सुमंगला योजना के तहत पांच बालिकाओं को लाभान्वित किया गया।

शहर के रतापुर स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल ने सात सुपोषित बच्चों के माता-पिता को पोषण किट प्रदान की। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सात सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 11 कन्याओं का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात बालिकाओं और उनके परिवारों को बेबी किट भी प्रदान की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सलोन में विधायक अशोक कुमार तथा डलमऊ और सरेनी में पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें