फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने किसान को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन ने किसान को रौंदा
विज्ञापन

बाइक पलटने से महिला की मौत
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू वाहन ने एक किसान को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र में बाइक पलटने से महिला की मौत हो गई।
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नारेपर की गढ़ी गांव निवासी हीरालाल (55) वर्ष पुत्र मुन्नू आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए बुधवार कटीले तार खरीदने के लिए मुराईबाग कस्बे आया था।
विज्ञापन

किसान साइकिल से घर जा रहा था। डलमऊ-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मकनपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में किसान की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त कराई।
उसकी शिनाख्त हीरालाल के रूप में हुई। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी भगवान देवी व तीन बेटे और तीन बेटी को छोड़कर गया है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
उधर कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर उर्फ ख्वाजा जहानपुर गांव निवासी रामबहादुर अपनी पत्नी शिवकली के साथ बाइक से रायबरेली से जा रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर चौदह मील गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई।
विज्ञापन

इसमें बाइक के पीछे बैठी शिवकली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉ. रोहित चौरसिया ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें