फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वृद्धा पर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौत

Tue, 28 Oct 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। घर के पास रविवार शाम बकरियां बांध रही वृद्धा पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तार जर्जर था। इसकी वजह से हादसा हुआ है। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को दुरुस्त कर दिया जाता, तो हादसा न होता।
विज्ञापन


मेहरबानखेड़ा मजरे शेखपुर समोधा गांव की रहने वाली सुखदेई (77) घर के सामने बकरियों को बांध रही थी। इसी दौरान ऊपर से निकला बिजली का तार टूटकर उन पर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय घर पर कोई नहीं था। घर वाले आए, तो वह मृत पाई गई। पास में बिजली का तार टूटा पड़ा था। वृद्धा की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी। उधर, अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि मौके की जांच की गई है। कोई तार नहीं टूटा था। करंट लगने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें