शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें काफी विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। दीपावली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ कम हुई है। छठ पूजा के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। चंडीगढ़ से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे विलंब से पहुंची।
सोमवार को चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने सवा घंटे और लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने पौन घंटे इंतजार कराया। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
रविवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर साढ़े चार घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने दो घंटे और कानपुर-रायबरेली पैसेंजर सवा घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे और कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।