फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा गोमती में मारपीट, दो यात्री हुए गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात की है। गंगा गोमती ट्रेन प्रयागराज जा रही थी। ऊंचाहार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन खड़ी थी, तभी सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। यात्रियों में जमकर लात-घूंसे चले। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की। एक पक्ष मान गया लेकिन दूसरा पक्ष मारपीट पर आमादा रहा।

मारपीट में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली निवासी सूरज कुमार को चोटें भी आईं। मारपीट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल यात्री सूरज कुमार की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अकोढि़हा निवासी अमित कुमार और सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें