फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विवाहिता की हत्या का आरोप, एफआईआर

Sun, 06 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। अजीतपुर गांव में आरती लोधी (20) का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मायका पक्ष का आरोप कि दहेज की खातिर आरती की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। मां की तहरीर पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कीरतपुर मजरे सतांव निवासी आरती लोधी (20) ने करीब दो साल पहले पड़ोसी गांव कोरिहर निवासी राज गौतम के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद आरती अपने पति के ननिहाल में नाना नंदू गौतम के साथ रह रही थी। सुबह सात बजे घर के कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे आरती का शव लटकता मिला।
बेटी की मौत की सूचना पर मां मिथलेश समेत अन्य परिजन गांव पहुंचे। मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मृतका आरती की मां मिथलेश की तहरीर पर पति राज, सास लक्ष्मी और ससुर राजाराम के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें