रायबरेली। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने गुरुवार को विकास भवन परिसर में बीएसए दफ्तर के निकट धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की कर्मचारियों से तुलना करना सरकार की यह नीति गलत है। जिला मंत्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि हम लोग संगठन के सिपाही हैं और संगठन जो निर्देश देगा, उसका अनुपालन करना हमारा कर्तव्य है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कदम से कदम मिलाकर प्रेरणा एप का विरोध किया जाएगा। मनीष पांडेय, जटाशंकर वाजपेयी, सत्येश सिंह, दुष्यंत सिंह, राकेश द्विवेदी, सुशील तिवारी आदि ने भी एप का पुरजोर विरोध करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, संतोष तिवारी, यादवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज द्विवेदी, रेखा चौधरी, छाया पांडेय, गीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने में सभी शिक्षक संगठन भाग लेंगे।