फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ग्रामीण क्षेत्र के सभी पद भरे, नगर के तीन खाली

Mon, 21 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में विकास भवन ​स्थित बीएसए का दफ्तर।
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 22 रिक्त पदों के लिए चल रही चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी 19 रिक्त पदों पर चयनित शिक्षकों को तैनाती दे दी गई है। नगर क्षेत्र के तीन पद खाली रह गए हैं। इन पदों के लिए कोई आवेदन नहीं आया था। इन्हें भरने के लिए दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। प्रत्येक क्षेत्र में पांच एआरपी के पद निर्धारित हैं। इस तरह कुल 95 पद होने चाहिए। इन पदों पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन मांगे जाते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाता है। सफल अभ्यर्थियों को एआरपी के पद पर तैनाती दी जाती है।

बीते शैक्षिक सत्र में तीन बार चयन प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसके बावजूद 95 में से 73 पद ही भरे जा सके थे। इस बार रिक्त 22 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इनमें छतोह और रोहनिया में चार-चार, सरेनी और नगर क्षेत्र में तीन-तीन तथा बछरावां, डीह, गौरा, जगतपुर, लालगंज, खीरों, महराजगंज और सलोन में एक-एक पद शामिल था।
विज्ञापन


रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई थी। इसमें 40 शिक्षकों ने आवेदन किए। सभी आवेदन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से आए थे। नगर क्षेत्र से एक भी आवेदन नहीं आया। आवेदन पत्रों की जांच के बाद 35 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया। इसके बाद उनकी लिखित परीक्षा और सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया। परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनाती दी गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी 19 रिक्त पद भर दिए गए हैं। चयनित शिक्षकों को कार्यक्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें