फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बकरीद पर अलर्ट, शहर में आज रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 07 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को बकरीद को लेकर किए गए डायवर्जन पर तैनात पुलिस कर्मी।  -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। बकरीद के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपी ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही शहर में यातायात नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन चार्ट शुक्रवार शाम को फाइनल कर लिया गया। शनिवार को शहर का यातायात इसी रूट डायवर्जन के अनुरूप नियंत्रित होगा। बकरीद पर फतेहपुर से कोई भी वाहन रायबरेली नहीं आएगा।
विज्ञापन


एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को परेड का निरीक्षण किया और बकरीद पर कानून व्यवस्था बनी रहे, कहीं कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए। शनिवार सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन के अनुसार वाहनों का आवागमन होगा। बस अड्डा चौराहा की तरफ से जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन जहानाबाद चौकी से त्रिपुला चौराहा व रतापुर की तरफ जाएंगे। पुल के नीचे बड़ी ईदगाह की तरफ से कोई वाहन नहीं जाएगा।

रेलवे स्टेशन से जाने वाले सभी वाहन मछली मंडी की तरफ नहीं जाएंगे बल्कि घंटाघर, सुपर मार्केट की तरफ से जाएंगे। लालगंज से आने वाले भारी वाहन लालगंज तिराहा से पुलिस लाइन होते हुए जेल रोड से निकलेंगे। सारस मोटल और रतापुर चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन ईदगाह रोड नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


बस अड्डा से दीवानी गेट संख्या एक की तरफ आने वाले सभी वाहन रेलवे स्टेशन की तरफ न जाते हुए घंटाघर से सुपर मार्केट होकर जाएंगे। फतेहपुर से आने वाले सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।


कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बकरीद पर पुलिस टीम अलर्ट रहेगी। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप कुर्बानी होगी। खुले में कुर्बानी नहीं दी जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन चार्ट फाइनल किया गया है। सभी वाहन इसी रूट चार्ट से चलेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. यशवीर सिंह, एसपी, रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें