फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: परीक्षा में पहली बार एआई तकनीक का होगा उपयोग

Wed, 18 Feb 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परीक्षा में पहली बार एआई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों में एआई को भी इंस्टॉल किया गया है। इससे यह पता लगेगा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का मूवमेंट कैसा है। यदि परीक्षा कक्षा में वह बेवजह सीट से हटते हैं या अन्य कोई प्रतिक्रिया करते हैं तो एआई उसे चिह्नित करेगा।
विज्ञापन




नकल रोकने के लिए उत्तर पुस्तिका हुई डिजिटल
इस बार बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका भी डिजिटल की गई हैं। इसमें हर पन्ने पर डिजिट अंकित रहेगी। पहले ऐसा नहीं होता है। इस बार ऐसा हो रहा है कि कॉपी के हर पन्ने पर उसकी डिजिट होगी, जिससे कोई भी नकलची सादी लिखी हुई कॉपी को उसमें मिला नहीं सकेगा। बी कॉपी मांगने पर एक कॉपी की पूरी चेकिंग होगी और फिर बी कॉपी दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी के साथ परीक्षक के हस्ताक्षर भी होंगे।
विज्ञापन



सुरक्षा के घेरे पर नजर



जोनल मजिस्ट्रेट- 9



सेक्टर मजिस्ट्रेट-20



स्टेटिक मजिस्ट्रेट-107



केंद्र व्यवस्थापक-107



वाह्य केंद्र व्यवस्थापक-107



कक्ष निरीक्षक (माध्यमिक)-2074



कक्षा निरीक्षक (बेसिक)-1993







परीक्षार्थियों पर नजर



हाईस्कूल



छात्र-19178



छात्रा-18848



कुल-38026



इंटर



छात्र-15721



छात्रा-15914



कुल-31635







इस तरह बने हैं कंट्रोल रूम



-जनपदीय लाइन मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम नंबर-9452440393



-जनपदीय कंट्रोल रूम का नंबर-9452407495



-प्रशासन की तरफ से नामित नोडल अधिकारी- सिटी मजिस्ट्रेट-9454416626







परीक्षा के लिए इन नियमों का होगा पालन



-परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी का जेंडर या विषय त्रुटिपूर्ण दर्ज होता है तो जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर परिवर्तन किया जाएगा।



-परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त कोई भी मोबाइल नहीं रख सकेगा।



-छात्राओं की तलाशी पुरुष कक्ष निरीक्षक नहीं लेंगे।



-उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर यूनिक कोड की मुहर अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।



-परीक्षा कक्ष के भीतर कोई भी विद्यार्थी रुपया भी नहीं रखेगा। इसके लिए परीक्षा शुरू होने से पहले चेतावनी जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें