फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होर्डिंग फाड़ने पर भड़की अहिल्या आर्मी

Fri, 09 Jan 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
एसपी कॉलेज में हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। अहिल्या आर्मी के पदाधिकारियों ने सपा नेता मनीष देवपाल की होर्डिंग फाड़ने पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी दफ्तर) में प्रदर्शन किया। अराजकतत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर पदाधिकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन


आर्मी के जिलाध्यक्ष अरविंद पाल की अगुवाई में सुभाष पाल, बृजेश पाल, अंकित पाल, अजय पाल, विजय पाल, विमलेश पाल, ऋषभ, शारदा बघेल, शुभम पाल, शिवम पाल आदि पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के नेता मनीष देव पाल ने शुभकामनाओं के बधाई संदेश देने वाली होर्डिंग सरेनी विधानसभा क्षेत्र में लगाई थी। कुछ नेताओं के इशारे पर अराजकतत्वों ने होर्डिंग फाड़ दी। ऐसा करके सामाजिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

बावजूद अभी तक ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। सभी ने एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर हर्षित, सुभाष बघेल, मयंक पाल, विनय पाल, राजू पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें