फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: माइनर कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 09 Jan 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
छरहरा गांव में नहर कटने से खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
रायबरेली। सदर तहसील में छरहरा माइनर कटने से करीब 50 बीघा खेत में बोई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। कटान बंद न होने से पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से लगातार पानी आ रहा है। इससे खेत में पानी भरने के साथ ही गांव के किनारे तक जलभराव हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि माइनर का पानी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


छरहरा गांव निवासी सूरजदीन यादव, दिनेश कुमार, राम अभिलाष, रामदीन रमेश कुमार, मातादेई ने बताया कि गांव के बगल से छरहरा माइनर निकली है। माइनर में जगह-जगह लोगों ने बंधा लगा लिया है। असल में माइनर में चार दिन पहले पानी छोड़ा गया था। बंधा लगा होने के कारण माइनर उफनाकर कट गई। इससे आसपास खेतों और बाग में पानी भर गया। लगातार पानी बहने से गांव की तरफ आ गया।

इंटरलॉकिंग मार्ग के किनारे तक पानी भर गया है। खेत में लगा पुआल भीग गया। किसानों ने बताया कि माइनर की सफाई में खानापूर्ति की गई। यही वजह है कि माइनर कट गई। माइनर कटने की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि माइनर का पानी रोक दिया गया है। जल्द कटान को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें