फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचार्ज कराने के बाद टॉवरों को मिलेगी बिजली

Sun, 06 Dec 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रिचार्ज के टॉवरों को बिजली नहीं मिलेगी। पावर कॉर्पोरेशन ने समय से बिल न जमा करने वाली मोबाइल कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


जिले में विभिन्न कंपनियों के करीब 500 से अधिक टॉवर लगे हैं। इन टॉवरों पर अभी सामान्य विद्युत मीटर लगे हैं। अक्सर टॉवरों में ताला बंद होने, बिजली न होने या फिर अन्य कारणों से मीटर रीडिंग लेने में परेशानी आती है।

यही नहीं मोबाइल कंपनियों द्वारा समय पर बिल भी नहीं जमा किया जाता। लेकिन अब ऐसा नहीं चल सकेगा। टॉवरों में प्री-पेड विद्युत मीटर लगाए जाएंगे।

इन विद्युत मीटरों को रिचार्ज कराना पड़ेगा। फिलहाल अभी तक रिचार्ज की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। जितने का रिचार्ज कराया जाएगा, उतनी बिजली टॉवर को मिलेगी।
विज्ञापन


यही नहीं पावर कॉर्पोरेशन सभी मोबाइल कंपनियों से एक मोबाइल नंबर लेगा। इस मोबाइल नंबर पर बैलेंस की जानकारी भी मिलती रहेगी। जिससे कंपनियां समय रहते दोबारा रिचार्ज करा सकें।

रिचार्ज खत्म होने पर टॉवरों की पावर सप्लाई खुद-ब-खुद कट जाएगी। दोबारा रिचार्ज कराने पर ही टॉवरों को बिजली मिलेगी। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में करीब 500 मोबाइल टॉवर लगे हैं। इनमें प्री-पेड विद्युत मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्री-पेड विद्युत मीटर लगने के बाद रिचार्ज करने पर ही टॉवरों को बिजली मिलेगी। मोबाइल टॉवरों के विद्युत मीटर बदलने के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द यह काम शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें