फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पिता के बाद घायल बेटी ने भी तोड़ा दम

Mon, 04 May 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। सड़क हादसे में पिता के बाद रविवार सुबह घायल बेटी की भी मौत हो गई। पिता-पुत्री के शवों का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ हुई दो मौतों से परिजन दहाड़े मारकर रो रहे हैं, वहीं ग्रामीण भी गमगीन हैं। गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के बंदर का पुरवा निवासी राजकुमार (38) अपनी पत्नी लीलावती (35), बेटी मानवी (8) और रिश्तेदार शीला (28) के साथ बाइक से डीह से गांव जा रहे थे। डीह-परशदेपुर मार्ग पर राहुल नगर गांव के पास ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था।

मानवी को सुबह छह बजे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर ले जाते रास्ते में मौत हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा चालक मंगालपुर गांव निवासी सिद्धार्थ को भी चोटें आई थीं। पिता के बाद बेटी की मौत की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें