फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कारखाने में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
लालगंज-रायबरेली हाईवे पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते सीओ लालगंज। - फोटो : लालगंज-रायबरेली हाईवे पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते सीओ लालगंज।
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में काम के दौरान बृहस्पतिवार शाम हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने शुक्रवार को हाईवे पर शव रखकर हंगामा किया। डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के दौरान हाईवे की एक पटरी पर यातायात बाधित रहा। आर्थिक मदद मिलने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के दुर्जन का पुरवा निवासी दीपू यादव (25) आरेडिका में काम कर रही शक्ति ट्रैवल कंपनी के ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे यार्ड में रेलवे का सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और दीपू भारी सामान के नीचे दब गए। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रात में परिजनों ने आरेडिका परिसर में हंगामा किया तो कंपनी ने तीन लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की।
शुक्रवार दोपहर तक मदद नहीं मिली तो परिजन आक्रोशित हो उठे और दोपहर करीब दो बजे बदई का पुरवा गांव के पास लालगंज-रायबरेली हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। इससे एक लेन पर आवागमन ठप हो गया। सीओ लालगंज अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजीव शुक्ला ने अपने पास से परिजनों को तीन लाख रुपये दिए। साथ ही तय हुआ कि कंपनी से रुपये मिलेंगे तो प्रधान प्रतिनिधि को वापस कर देंगे। इसके बाद परिजन शांत हुए। सीओ ने बताया कि आर्थिक मदद न मिलने पर परिजनों ने हाईवे जाम किया था। उन्हें शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें