फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार होते ही बोले-ईद मुबारक

Sat, 18 Jul 2015 12:01 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह रमजान के शुरू होने को लेकर लोगों में खुशी झलकी थी, ठीक उसी तरह शुक्रवार की देर शाम चांद का दीदार होते ही मुसलमानों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चांद दिखते ही हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज गूंजी- भाई जान ईद मुबारक।
विज्ञापन


बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं सभी एक दूसरे को बधाई देने के लिए मचल उठे। हिंदू भाइयों ने भी मुसलमानों को ईद की बधाई दी। शुक्रवार की शाम इफ्तार के बाद हर किसी की निगाह चांद के दीदार के लिए आसमान की ओर टिक गईं।

 आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को चांद देखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चांद का दीदार करने के लिए हर कोई छत पर आसमान की ओर टकटकी बांधे देखता रहा।
विज्ञापन


चांद की पुष्टि होने के बाद लोगों ने हाथ उठाकर दुआ मांगी और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। पटाखे दगाए और गले मिलकर मुबारकबाद दी। मौलाना अब्दुल बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी ने बताया कि चांद दिख गया है।
विज्ञापन


 ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हाजी खालिद अली ने बताया कि ईद शनिवार को होगी। ईदगाह में नमाज को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें