फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज में दुआ को उठे हाथ

Fri, 17 Jul 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माहे मुबारक रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज के लिए शुक्रवार को मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। बड़े के साथ बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। सभी लोग कुर्ता, पजामा और टोपी लगाए नजर आए। तय वक्त पर मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। रोजेदारों ने भाईचारे और तरक्की की दुआ की।
विज्ञापन


अलविदा जुमा पर मुस्लिम इलाकों में खास रौनक नजर आई। सुबह से ही अलविदा की नमाज को लेकर मुस्लिम परिवारों में उल्लास का माहौल रहा। नमाज का वक्त अजान होते ही हर कोई मस्जिद की ओर रुख कर दिया।

 तय वक्त पर इमाम ने नमाज अदा कराई। इसके बाद अमन चैन और तरक्की की दुआ की गई। फाटक अब्दुल्ला खां, मस्जिद हबीब खां, मस्जिद दीवान शाह, दायरे की मस्जिद, कलेक्ट्रेट वाली मस्जिद, मस्जिद जेल गार्डेन रोड, सुनहरी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में भीड़ रही।
विज्ञापन


सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, मस्जिद उस्मान खां में इमाम मौलाना सऊद अली खान ने तकरीर पेश किया। इस मौके पर मौ. सलमान नदवी, अशरफ खां मेवाती, नसीम, निजामुद्दीन अंसारी, इस्माइल, अली अहमद मौजूद रहे। गदागंज, शिवगढ़, ऊंचाहार, जायस में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें