फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर चहके 800 मेधावी

Wed, 06 Jan 2016 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। मुख्य अतिथि भाजपायुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि देश युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा विश्व में मनवाया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि लगातार हमारा देश विकास की ओर अग्रसर है। एबीवीपी की ओर से मेधावी छात्रों को सम्मानित करना मात्र उद्देश्य नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री सत्यभान ने कहा कि विवेकानंद के आदर्शों पर चलने संगठन के कार्यकर्ता हैं। एबीवीपी का उद्देश्य देश भर में राष्ट्रीयता की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र उन्नति में अपना अहम योगदान दें। जयशंकर श्रीवास्तव और जेके गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

अतिथियों का स्वागत डॉ. तुषार वाजपेयी ने किया। समारोह का संचालन अंकुर गुप्ता ने किया। इस मौके पर अभितेज, अनामिका, मोनिका, प्रियंका, कंचन, सुशील अनुराग, मुनीष, राजवीर, अश्वनी, शुभम, धीरेंद्र, सौरभ मौजूद रहे।

सम्मानित होने से मेधावियों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। मेधावी प्रिया त्रिपाठी, राधिका अवस्थी, रश्मि त्रिपाठी, मनीषा सिंह, अरविंद कुमार का कहना है कि सम्मान मिलने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

वहीं आरती सिंह, अर्पित वाजपेयी, जय प्रकाश तिवारी, अनुष्का वाजपेयी, अभय कुमार सिंह, कात्यानी सिंह ने कहा कि इससे भावी पीढ़ी और साथियों को भी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें