फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के बाद अब रायबरेली भी हमारी होगी : केशव मौर्य

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को अमावां ब्लॉक के रूपापुर में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसा? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
राही-अमावां (रायबरेली)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और कांग्रेस एक हो गए थे। इसके बाद भी अमेठी हमारी हुई थी। अब रायबरेली हमारी होने की बारी है। मुझे पूरा यकीन है कि इस बार यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। लोकसभा चुनाव में सांपनाथ-नागनाथ और नेवलानाथ के एक होने के बाद भी हमने प्रदेश में 64 सीटें जीती थीं। वह सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अमावां ब्लॉक के रूपामऊ गांव में भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अदिति लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस में थीं। इसलिए कांग्रेस रायबरेली में चुनाव जीत पाई थी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी गरीबों को मुफ्त में राशन देने का काम कर रहे हैं। मुफ्त में राशन मिलने पर खाद्यान्न घोटाला करने वालों के पेट में दर्द हो रहा है। अब समय आ गया है कि जिन लोगों ने हमें दर्द दिया है, उन्हें भी दर्द दिया जाए। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। अन्य विपक्षी हमेशा राम मंदिर के निर्माण कार्य में रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर यूपी में विकास और तेज होगा। गरीबों को पक्की छत दिलाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें