फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकराए बाइक सवार, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों की रविवार की रात मवेशी से टकराकर मौत हो गई। यह हादसा रायबरेेली-उन्नाव जिले की सीमा पर हुआ। एक युवक की घटना स्थल पर, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ बऊवा (22) रविवार की दोपहर अपने दोस्त उमेश कुमार (22) निवासी रामपुर मिलकिन के साथ बहन के घर मौरावां जिला उन्नाव गया था। रविवार की देर रात दोनों बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र मौरावां के अकोहरी चौराहा के पास बाइक सवार मवेशी से टकरा गए। इससे धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश कुमार को घायल अवस्था में सीएचसी मौरावां पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले उन्नाव व बाद में कानपुर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना से मृतक धर्मेंद्र यादव के पिता राम भजन, मां मल्लेश्वरी, भाई सोनू, बहन सोनी व रेनू सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं उमेश कुमार के पिता रामबहादुर, मां रामेश्वरी, भाई मनोज, विनोद, अमित, अंकित व बहन पूनम के आंसू नहीं थम रहे है। मौरावां एसओ सुशील सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें