फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अधिवक्ताओं में दिखा जोश, पहले दिन पड़े 1083 वोट

विज्ञापन
चुनाव में मतदान के लिए लाइन में खड़े अ​धिवक्ता। - फोटो : चुनाव में मतदान के लिए लाइन में खड़े अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। बार कौंसिल के सदस्य पद के चुनाव के पहले दिन शुक्रवार को दीवानी कचहरी में 1083 मतदाताओं में मताधिकार का प्रयोग किया। करीब 37 प्रतिशत मतदान हुआ। शनिवार को भी मतदान होगा। दीवानी कचहरी स्थित सेंट्रल बार परिसर में बनाए गए बूथों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 312 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर के भोजन के बाद मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी और शाम तक कुल 1083 मतदाताओं ने वोट डाला। कुल 2874 मतदाता हैं। चुनाव को लेकर वकीलों में जोश दिखा।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण जिला जज अमित पाल सिंह, उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री अपर जिला जज गुणेंद्र प्रकाश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन सिंह ने चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री योगेंद्र दीक्षित और संयुक्त मंत्री प्रशासन गोविंद सिंह ने भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्रत्याशी और पदाधिकारी चयन चुनाव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। रायबरेली से वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह, आलोक श्रीवास्तव और नीरज चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक मत पाने वाले 25 प्रत्याशी ही बार कौंसिल के पदाधिकारी बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें