फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बीमे की रकम के लिए भतीजे ने की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
रायबरेली में पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : रायबरेली में पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
रायबरेली। पासिन का पुरवा गांव निवासी किसान संजय कुमार का शव खेत में मिलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने किसान के भतीजे अजीत उर्फ गद्दर और उसके साथी सूरज उर्फ टुन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि अजीत पर काफी कर्ज था और वह अपने चाचा संजय के नाम से फाइनेंस कराई गई कार की किस्तें नहीं चुका पा रहा था। इसी विवाद और वाहन बीमा व अन्य धनराशि पाने के लालच में उसने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर चाचा की हत्या की थी।
विज्ञापन

सरेनी पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहर पुलिया बंडई के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पासिन का पुरवा मजरे बंडई गांव निवासी किसान संजय का शव 14 जनवरी को खेत में मिला था। जांच में पता चला कि मृतक के भतीजे अजीत ने अपनी बहन की शादी और अन्य कारणों से हुए कर्ज को चुकाने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया।
उसने सूरज को पैसे का लालच देकर अपने साथ मिला लिया। 13 जनवरी की रात दोनों ने संजय को शराब पिलाकर नशीला पदार्थ दिया और फिर आलू खोदने के बहाने खेत में ले गए। वहां सूरज ने संजय को पीछे से पकड़ लिया और अजीत ने पतली रस्सी से उनका गला घोंट दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के चेहरे और कपड़ों पर मिट्टी लगा दी और रस्सी पास के खेत में फेंक दी।
विज्ञापन

अजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उस पर अपनी बहन की शादी और अन्य व्यक्तिगत कारणों से काफी कर्ज हो गया था। उसने अपने चाचा संजय के नाम पर एक ब्रेजा कार फाइनेंस कराई थी, जिसकी किस्तों का भुगतान वह नहीं कर पा रहा था। इस कारण उसका चाचा संजय से अक्सर विवाद होता रहता था। अजीत ने वाहन बीमा और अन्य आर्थिक लाभ पाने की लालसा में अपने चाचा की हत्या की योजना बनाई। उसने अपने साथी सूरज उर्फ टुन्नू को पैसे का लालच देकर इस अपराध में शामिल कर लिया। एएसपी ने बताया कि वारदात की गुत्थी सुलझाने में सर्विलांस का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें