फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनी प्रथम राष्ट्रपति की जयंती

Thu, 03 Dec 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन को अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत बताया। दीवानी कचहरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से बार के लाइब्रेरी भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री विशाल वाजपेयी ने की। बार अध्यक्ष रमेश कुमार चतुर्वेदी समेत पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, ओपी यादव, लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, बीबी सिंह, ओपी सिंह, एनपीबी सिंह आदि ने अपने विचार रखे और पूर्व राष्ट्रपति की सादगी, त्याग व देशप्रेम को लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत बताया।
विज्ञापन


संचालन बार के महामंत्री रामसजीवन चौधरी ने किया। मौके पर हरिश्चंद्र, विवेक, अनिरुद्ध प्रताप, अकबर अली, आदित्य आदि मौजूद रहे।

उधर, जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से बार के सभागार में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। बार अध्यक्ष विद्याशंकर यादव समेत मौजूद अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

मौके पर अनूप, माता प्रसाद, चंद्रशेखर, कुमार गौरव, पवन मौजूद रहे। दीवानी कचहरी में डीपी सिंह, मोतीलाल, रामदेव चौधरी, विमल श्रीवास्तव को सेंट्रल बार पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वहीं कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता ज्वाला प्रसाद द्विवेदी, मुन्नूलाल श्रीवास्तव, रामबख्श मौर्य, राजेंद्र प्रसाद यादव, इंदुशेखर तिवारी, टीबी सिंह, शैलेंद्र सिंह, मो. मंजूर, योगेश मिश्र, विष्णु पाल का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें