फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: साथी की हत्या पर बिफरे अधिवक्ता

Tue, 14 Apr 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। मिर्जापुर के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की हत्या के विरोध में सोमवार को दीवानी कचहरी में कामकाज ठप रहा। वकीलों ने साथी की हत्या पर नाराजगी जताई। सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये वकीलों ने अधिवक्ता राजीव सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का सरकारी सहयोग, परिजनों को सरकारी नौकरी और बच्चों को निशुल्क शिक्षा का इंतजाम कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि सरकार को शीघ्रता से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कर देना चाहिए, जिससे आने वाले समय में अधिवक्ताओं की जानमाल की सुरक्षा की जा सके। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महामंत्री योगेंद्र दीक्षित ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही जघन्य अपराध की घटनाएं उत्तर प्रदेश में रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुनील तिवारी, संतोष कुमार शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, करुणेंद्र मिश्रा, मुकेश अकेला, रेशमा बानो, तुषार भारती, आनंद दीक्षित, राहुल दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें