फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक न लगा पाने पर 14 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पराली जलाने पर रोक न लगा पाने पर 14 लेखपालों को एसडीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा और तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मलपुर गांव के रहने वाले किसान तेज बहादुर, कंन्नावा गांव के बालकांत, भैरमपुर की प्रेम वती, इशिया के विजय कुमार, जमुरावां के महादीन, भैय्यापुर के पारसनाथ, राम अकबाल, तौली गांव के मलखान सिंह, बारी गोहन्ना के गंगा प्रसाद, पिंडौली के अजय सिंह, जनई के लवकुश सिंह, मऊ के त्रिभुवन सिंह, नारायण बक्स सिंह, मोन की राम शांति, अलीपुर के इंद्रजीत सिंह, पूनम सिंह, भौसी के शिव शंकर और इशिया के शिवराज पर पराली जलाने पर जुर्माना वसूला गया।
रजिस्टार कानूनगो भानु किशोर त्रिपाठी ने बताया कि पराली जलाने में रोक न लगा पाने पर एसडीएम ने लेखपाल छब्बूराम, शिवेंद्र रावत, रणविजय सिंह, विवेक प्रताप सिंह, शिवकंठ गुप्ता, दर्शिता श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, उमाकांत, अमरजीत बारी, राजेंद्र कुशवाहा, राजाराम, संदीप सिंह, रामू वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें