सांई हॉस्टल के ट्रॉयल में शामिल होने के लिए कई जिलों से खिलाड़ी बुधवार को रायबरेली पहुंचे। वॉलीबॉल और ताईक्वांडों में प्रवेश के लिए युवाओं ने खूब पसीना बहाया।
संबंधित खेलों के कोच और हॉस्टल के अफसरों ने खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया। जेल रोड स्थित सांई हॉस्टल में वॉलीबॉल और ताईक्वांडों में प्रवेश के लिए बुधवार से ट्रॉयल शुरू हुए।
ये ट्रॉयल शुक्रवार तक चलेंगे। पहले दिन रायबरेली के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजीपुर, वाराणसी, इलाहाबाद व लखनऊ समेत अन्य जिलों से खिलाड़ी पहुंचे।
सेंटर इंचार्ज एसके राय और अशोक कुमार, हेमचंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया। सेंटर इंचार्ज ने बताया कि हॉस्टल में वॉलीबॉल और ताईक्वांडों में 15-15 खिलाड़ियों के लिए जगह हैं।
पहले दिन वॉलीबॉल में 14 और ताईक्वांडों में प्रवेश के लिए 25 खिलाड़ियों ने ट्रॉयल दिया। तीनों दिन के ट्रॉयल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।