फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ से बनेगा बछरावां-मौरावां मार्ग

Thu, 28 Jan 2016 12:39 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से बदहाल सड़कों में एक बछरावां-मौरावां मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए 14 करोड़ रुपये का न सिर्फ बजट स्वीकृत हुआ है, बल्कि पीडब्ल्यूडी को 1.40 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करके कार्य शुरू कराने में जुटे हैं। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र से होकर गुजरे लोक निर्माण विभाग की बछरावां-मौरावां मार्ग से हर रोज करीब 15 हजार मुसाफिरों का आना-जाना होता है।

करीब 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया गया था। लेकिन पीएमजीएसवाई के अफसरों की उदासीनता से सड़क ध्वस्त हो गई। इसका दंश इन मुसाफिरों को झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन


सड़क के रखरखाव में लापरवाही को देखते हुए शासन ने सड़क की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को दी। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 14 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।

पीडब्ल्यूडी के इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी। यही नहीं विभाग को 1.40 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। शासन की अनुमति मिलने के बाद अधिकारी टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टेंडर होने के बाद जल्द ही सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क की दशा सुधरने से मुसाफिरों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अरविंद कुमार ने बताया कि बछरावां-मौरावां मार्ग के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। 1.40 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो गए हैं।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण के बाद मुसाफिरों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें