फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी में 10 सीएचसी अधीक्षकों को फटकार, चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को बचत भवन में डीएम माला श्रीवास्तव ने की। विभिन्न कार्यों में खराब प्रगति देख 10 सीएचसी अधीक्षकों को चेतावनी देकर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कहीं से भी मरीजों को परेशान करने की शिकायत नहीं आनी चाहिए, अगर आई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं के साथ ही अन्य पेमेंट समय से कराए जाएं। अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने संस्थागत प्रसव की समीक्षा की तो प्रसव के बाद अस्पतालों में 48 घंटे रुकने की प्रगति बेहद खराब मिलने पर नसीराबाद, लालगंज, सरेनी अधीक्षकों को फटकार कर चेतावनी दी।
विज्ञापन

सलोन में संस्थागत प्रसवों के घटने पर अधीक्षक को फटकार लगाने के साथ ही मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग न करने पर हरचंदपुर, ऊंचाहार सरेनी, डीह के अधीक्षकों को चेतावनी दी।
आरसीएच पोर्टल पर खराब फीडिंग पर सलोन, सरेनी, डीह और हरचंदपुर के अधीक्षकों से जवाब मांगा। डीएम ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति शत प्रतिशत रखी जाए। सीएमओ और एसीएमओ अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था को दुरुस्त रखें।
कहीं से भी किसी भी प्रकार की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। बैठक में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. खालिद रिजवान, डॉ. आरबी यादव, एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना व डॉ. हरीश वैश्य आदि मौजूद रहे।
कोरोना के तीन नए मरीज मिले, एक्टिव केस 13 हुए
जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन नए केस मिले। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर 467 लोगों की जांच की, जिसमें तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें