फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ किनारे खड़े वाहनों पर शिकंजा, पांच सीज, 17 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हाईवे के किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। पहले दिन रायबरेली-लालगंज मार्ग पर खड़े मिले पांच ओवरलोड वाहनों को सीज करने के साथ ही 17 वाहनों का चालान कर दिया। करीब साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीम ने परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पहले दिन रायबरेली लालगंज मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड मिले पांच वाहनों को सीज करके थाने में खड़ा करवा दिया।
सड़क किनारे खड़े 17 वाहनों का चालान कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क किनारे खड़े मिलने पर वाहनों का चालान किया जाएगा। इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स
सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने गुरुवार को लालगंज क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के टिप्स दिए।
बख्शी मेमोरियल स्कूल में एआरटीओ ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वह यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करें। घर के साथ ही जानने वालों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसों को पूरी तरह से रोका जा सकता है। हर किसी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें