फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल प्रयोगशाला से तुरंत आई 50 रिपोर्ट, छेना मिठाई फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को आई मोबाइल प्रयोगशाला वैन में शहर से लेकर परशदेपुर तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।
विज्ञापन

50 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें छेना की मिठाई फेल मिली। लोगों ने घी, दूध, धनिया, मिर्च, चटनी आदि की गुणवत्ता की जांच में रुचि दिखाई।
गुरुवार की सुबह मोबाइल प्रयोगशाला वैन कलेक्ट्रेट पहुंची। एफएसओ राजेश तिवारी और अपराजिता तिवारी को लेकर वैन डीह, परशदेपुर, सलोन क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को मौके पर ही जांचने पहुंची।
लोगों ने घरों से खाद्य पदार्थों को लाकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई। मटियरवा चौराहा पर छेना की मिठाई जांच में फेल मिली। शहर के आरडीए कांप्लेक्स के पास लोगों को धनिया, घी, लाल मिर्च, चटनी आदि लाकर जांच कराई। जांच में सारे खाद्य पदार्थ शुद्ध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें