फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार चोरी में एनटीपीसी की कंपनी का सुपरवाइजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी की एक कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर पर सीआईएसएफ ने कॉपर का तार चोरी करने का आरोप लगाया है। सीआईएसएफ ने उसकी बाइक से आधा किलो तार बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अरखा गांव निवासी सतीश कुमार एनटीपीसी परियोजना में काम कर रही एबीएस बिल्ड हाइट कंपनी में सुपरवाइजर है। सीआईएसएफ ने उस पर कॉपर का तार चोरी करने का आरोप लगाया है।
सीआईएसएफ की मानें तो वह शनिवार को ड्यूटी से घर जा रहा था। तभी गेट पर चेकिंग के दौरान उसकी बाइक में 531 ग्राम कॉपर का तार बरामद हुआ। बरामद तार की कीमत 500 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के एसआई राजेश कुजूर ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया है।
उधर, परियोजना में काम करने वाले लोगों की मानें तो युवक छह वर्ष से कंपनी में नौकरी कर रहा है, लेकिन उस पर कभी ऐसे आरोप नहीं लगे। युवक ने कॉपर तार की चोरी नहीं की है। उसे कंपनी के अधिकारियों व सीआईएसएफ की मिलीभगत से फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें