फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम अचानक पहुंच गईं गेहूं क्रय केंद्र, दो बिचौलियों को दबोचा, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। सदर तहसील क्षेत्र में खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के बजाय बिचौलिए गेहूं की बिक्री कर रहे हैं। एसडीएम सदर ने शनिवार को एक क्रय केंद्र पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। मौके से दो बिचौलियों को पकड़वाकर थाने भेजा गया। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित ने क्षेत्र के गढ़ी खास के गेहूं खरीद केंद्र पर छापा मारा। यहां पर दो बिचौलियों को पकड़कर डायल-112 के हवाले कर थाने भिजवाया।
इस दौरान केंद्र प्रभारी को अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर फटकार लगाई। थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीआरबी 1752 द्वारा गेहूं केंद्र पर बिचौलिए के आरोप में पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें