फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक के साथ प्रतापगढ़ का रहने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
बंदूक लेकर समर्थित दावेदार के नामांकन में हिस्सा लेने जा रहे लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा दावेदार और एक पूर्व अधिकारी के नामांकन के दौरान रविवार को बंदूक से शक्ति प्रदर्शन किया गया। लाइसेंसी बंदूक लिए एक व्यक्ति पुलिस कार्यालय से होकर नामांकन स्थल की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। इसको लेकर काफी देर तक गहमागहमी भी रही। पुलिस ने धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डीडीसी पदों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे थे। पूर्व अधिकारी एवं छतोह ब्लॉक की एक सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उनके नामांकन के दौरान एक व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक लेकर नामांकन स्थल की तरफ जा रहा था। यह व्यक्ति बंदूक लेकर पुलिस कार्यालय तक पहुंच गया। इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कुछ समर्थकों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में लाइसेंसी बंदूक लेकर चलने वाले व्यक्ति को कोतवाली ले आई। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की तहरीर पर प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के भागीपुर निवासी मदनलाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

12 बोर की डबल लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी लाइसेंसी बंदूक लेकर नामांकन स्थल की तरफ जा रहा था, जो धारा 144 का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें