फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कागजात फर्राटा भर रहीं दो लग्जरी बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली) अमेठी जिले के शिवरतनगंज पुलिस ने राजधानी लखनऊ, दिल्ली के लिए फर्राटा भरने वाली दो लग्जरी बसों को कागजात न मिलने की वजह से सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। ये बसें लंबे समय से इन्हौना कस्बे से सवारी लेकर दिल्ली के लिए फर्राटा भर रही थीं।
इन्हौना कस्बे में शनिवार देर शाम चौकी इंचार्ज तनुज कुमार पाल ने लखनऊ व दिल्ली के लिए फर्राटा भर रही बस के संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन की तलाशी ली। चौकी इंचार्ज ने कागजात मांगे तो चालक कागजात नहीं दिखा पाया।
पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। दोनों बसों के चालक समेत पांच लोगों पर पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद किया है। चौकी प्रभारी इन्हौना तनुज पाल ने बताया कि चालक नवीन कुमार निवासी जहांगीरपुर दिल्ली, अजयवीर सिंह निवासी ग्राम अक्वा जिला बरेली व महेंद्र प्रताप यादव, सरवर, इसरार निवासी इन्हौना पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें