डिवाइडर में डाले गए ईंट व मलबे को हटाती जेसीबी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सिविल लाइंस चौराहे से मामा चौराहे तक बनाए गए डिवाइडर में मिट्टी के संग डाले गए ईंट के मलबे को हटवाने का काम शुरू हो गया है।
अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी की मिलीभगत से हो रहे इस खेल को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर छपने के एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों को फटकार लगाई और मलबा हटवाने का निर्देश दिया।
हाल ही में सिविल लाइंस चौराहे से मामा चौराहे तक हाईवे का चौड़ीकरण किया गया है। हाईवे के बीच में बने डिवाइडर में मिट्टी डालकर पौधरोपण कराया जाना है, लेकिन कार्यदायी एजेंसी डिवाइडर के बीच मिट्टी संग ईंटों का मलबा डलवा रही थी।
अमर उजाला ने इस मामले को 20 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद हड़कंप मच गया। अधिकारियों की फटकार के बाद डिवाइडर में डाले गए ईंट व मलबे को हटवाया गया।
एनएचएआई के पीडी कर्नल आरवी सिंह ने बताया कि डिवाइडर के बीच मिट्टी डालकर पौधरोपण किया जाएगा। मिट्टी की जगह ईंट के टुकड़े डालने की शिकायत मिली थी। ईंटों के कारण पौधरोपण नहीं हो सकता था। काम कराने वाली एजेंसी को ईंट हटाकर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए गए हैं।