फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अमीन-एक लिपिक सस्पेंड, राजस्व निरीक्षक से छिने सारे चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के कार्यालय में कमीशनबाजी के चक्कर में मारपीट करना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दो अमीन और एक लिपिक को जहां सस्पेंड कर दिया गया, वहीं राजस्व निरीक्षक से सारे कार्य छीन लिए गए हैं। कर अधीक्षक को भी नोटिस थमाया गया है। ईओ की तरफ से हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले लिपिक अजय त्रिवेदी और राजस्व निरीक्षक अविरल गुप्ता के बीच कार्यालय में ही मारपीट हो गई थी। मारपीट के पीछे कमीशनबाजी वजह बताई गई थी। अब अजय त्रिवेदी को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि अविरल से सारे कार्य छीनकर उन्हें सामान्य प्रशासन अनुभाग से अटैच कर दिया गया।
संग्रह अमीन मो. जूहा और कार्यवाहक अमीन सुभाष सैनी के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कार्यालय में ही मंगलवार को झगड़ा हो गया था। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में सख्त एक्शन लेते हुए ईओ ने दोनों अमीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

वहीं कर अधीक्षक दिलीप कुमार को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। वजह कर अधीक्षक की मौजूदगी में ही दोनों अमीनों के बीच पहले विवाद और फिर मारपीट हुई थी।
लेखाकार और एई को सौंपी गई जांच
लिपिक अजय त्रिवेदी और राजस्व निरीक्षक अविरल गुप्ता के बीच हुई मारपीट के मामले की जांच लेखाकार अशोक दुबे करेंगे, जबकि संग्रह अमीन मो. जूहा और कार्यवाहक अमीन सुभाष सैनी के बीच हुई मारपीट की जांच एई यमुना सिंह करेंगे। दोनों से प्रकरण की जांच करके जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
नगर पालिका कार्यालय में तैनात कर्मियों के बीच हुए मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए दो अमीन-एक लिपिक को सस्पेंड करते हुए राजस्व निरीक्षक से सारे चार्ज छीन लिए गए हैं। कार्यालय के अंदर मारपीट करना अनुशासनहीनता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जानकारी हो पाएगी कि वास्तव में किस वजह से सभी के बीच आपस में मारपीट हुई थी। वैसे कमीशनबाजी के चक्कर में मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
बालमुकुंद मिश्रा, ईओ, नगर पालिका रायबरेली
चाहे फिर नगर पालिका में तैनात अधिकारी हो या फिर कर्मचारी। उन्हें एक दूसरे का सम्मान बनाकर काम करना चाहिए। जिस तरह कर्मियों ने कार्यालय के अंदर मारपीट की, वह गलत है। तीन कर्मियों को सस्पेंड कराया गया है, जबकि अन्य कर्मियों से जवाब तलब किया गया है। सभी को हिदायत दी गई है कि दोबारा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यदि ऐसा हुआ तो इन सभी का तबादला कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्णिमा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें