फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा में दूध, रिफाइंड और सौंफ समेत आठ नमूने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में दूषित और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर दूध, रिफाइंड और सौंफ सहित आठ खाद्य पदार्थों के नमूने सील किए। नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि ऊंचाहार क्षेत्र के जुगराजपुर में हरीलाल के दूध का नमूना एफएसओ रमाशंकर ने सील किया। साथ्ज्ञ ही बेहरामऊ में सुशील कुमार की दुकान से कालीमिर्च का नमूना भरा।
एफएसओ राजेश तिवारी ने बछरावां के कुंदनगंज में अजय कुमार गुप्ता के दूध का नमूना भरा। एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने लखनऊ रोड त्रिपुला में मिल्क प्रोड्यूसर कोआपरेटिव सोसायटी से दूध और एफएसओ अपराजिता तिवारी ने लालगंज में चौरसिया स्वीट्स से रिफाइंड पामोलीन ऑयल का नमूना भरा।
विज्ञापन

एफएसओ नितिन कुमार ने धूरेमऊ सरेनी में विजय कुमार की दुकान से सौंप, एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने एनटीपीसी ऊंचाहार के पास मौर्या जनरल स्टोर से चेरी और एफएसओ स्वाती सिंह ने कत्था का नमूना सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें