फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाकार सस्पेंड, दो एडीओ व तीन प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि, सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त ने की कार्रवाई

विज्ञापन
समीक्षा करते संयुक्त आयुक्त बीके पटेल व एआर आरएस सेंगर। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त बीके पटेल ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गलत सूचना देने पर भूमि विकास बैंक डलमऊ के लेखाकार को सस्पेंड करने के साथ ही कर्ज वसूली में खराब प्रगति पर दो एडीओ व तीन प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। उन्होंने एलडीबी के लालगंज के शाखा प्रबंधक को चार्जशीट और बिना सूचना के गैरहाजिर डलमऊ शाखा के प्रबंधक का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने समीक्षा में पाया कि भूमि विकास बैंक से दिए गए कर्ज में फरवरी माह तक 6.82 करोड़ की वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 3.37 करोड़ की वसूली की गई। वसूली में खराब प्रगति पर लालगंज शाखा के प्रबंधक चार्जशीट दे दी।
डलमऊ के शाखा प्रबंधक के बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर वेतन रोक दिया। साथ ही लेखाकार शिवकुमार द्वारा गलत सूचना देने पर निलंबन के आदेश दिए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक में वसूली बेहद खराब मिलने पर सलोन, गदागंज और सूची के शाखा प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि और सहायक विकास अधिकारी सलोन और डीह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक को समितियों में वॉल पेंटिंग, पीओएस मशीन के वितरण के साथ ही सत्यापन कराने के आदेश दिए। 31 मार्च तक जिला सहकारी बैंक के डिपोजिट का लक्ष्य 500 करोड़ पूरा किया जाए। विविधीकरण योजना के तहत पात्र सदस्यों को पांच करोड़ का ऋण देकर बैंक के व्यवसाय का बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक की दो-दो समितियों को अप्रैल तक कंप्यूटरीकृत किया जाए।
जल्द ही शत प्रतिशत काम पूरा किया जाए। भूमि विकास बैंक से बांटे गए कर्ज की एडीसीओ करके रिपोर्ट दें। बैठक में सहायक आयुक्त एवं निबंधक आरएस सेंगर, महाप्रबंधक, पीसीएफ प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें