फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कांप्लेक्स को देख गुस्साए डीएम बोले-क्या पूरा रायबरेली बेच लोगे, जेई को दी चेतावनी

विज्ञापन
अवैध कांप्लेक्स की जांच करते डीएम वैभव श्रीवास्तव। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को शहर में हो रहे अवैध निर्माणों की जांच की। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सिविल लाइन से लेकर त्रिपुला तक निर्माणाधीन कांप्लेक्स की जांच की तो एक दो को छोड़ किसी के भी नक्शे पास नहीं मिले। यह देख डीएम भड़क गए।
विज्ञापन

सचिव और अवर अभियंताओं को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि- क्या पूरा रायबरेली बेच लोगे...। डीएम ने अवर अभियंता सुनील त्यागी को निलंबित करने की चेतावनी देते हुए तत्काल अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को त्रिपुला से लेकर सिविल लाइंस तक निर्माणाधीन कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित कांप्लेक्स के मालिकों से बात की और भवनों का नक्शा मांगकर उसकी पड़ताल की। कई कांप्लेक्स बिना नक्शे पास हुए ही बनते मिले।
विज्ञापन

आरडीए के सचिव बीपी मौर्या व जेई सुनील त्यागी को फटकार लगाते हुए डीएम ने कहा कि क्या पूरा रायबरेली ही बेच लोगे। डीएम ने जेई को निलंबित करने की चेतावनी भी दी। डीएम ने निर्देश दिए कि बिना नक्शे के तथा मानकों के विपरीत तैयार हो रहे हैं भवनों के खिलाफ कार्रवाई करके जवाब दें।
त्रिपुला-छजलापुर के बीच बनेगा फ्लाईओवर, हटेगा अतिक्रमण
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे एनएच-30 पर शहर में त्रिपुला से छजलापुर तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की स्थिति को भी डीएम ने देखा। उन्होंने आरडीए के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया जाए। जल्द ही यह काम पूरा करके अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटवाया जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें