फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने सुने महिला उत्पीडन के मामले, कई मामलों में सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को महिलाओं के उत्पीड़न व उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण किया जाए। महिला उत्पीड़न के मामलों में हरहाल में कमी लाई जाए।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य के सामने पेश होकर मिल एरिया क्षेत्र की रीता ने घरेलू हिंसा की शिकायत की। आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने सचिव जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण मयंक जायसवाल व महिला थानाध्यक्ष को प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण समय से किया जाए। उन्होंने बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें