फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया की दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने बाराबंकी के शराब माफिया नवीन जायसवाल की करीब दो करोड़ रुपये कीमत की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वहीं शराब माफिया गिरफ्तारी पर अब पुलिस अधीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
महराजगंज के पहाड़पुर गांव में 24 जनवरी 2022 को जहरीली शराब के पीने से 11 लोगों की मौतें हो गई थी। जांच में पता चला था कि सरकारी ठेके पर बिक्री हो रही जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं थीं।
पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वहीं घटना का मुख्य आरोपी एवं शराब माफिया नवीन जायसवाल पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।
नवीन बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बे के पूरे मेतई ओसानेश्वर रोड का रहने वाला है। महराजगंज के एसएसआई संतोष कुमार यादव ने बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ पहुंचकर फरार आरोपी नवीन जायसवाल का मकान कुर्क करते हुए सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार, ट्रैक्टर और टेंपो को भी जब्त कर लिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी नवीन की करीब दो करोड़ कीमत की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। नवीन की गिरफ्तारी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें