फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गणित ओलंपियाड में अभिनय प्रथम

Wed, 15 Oct 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डायट में मंगलवार को प्रदर्शनी को देखतीं शिक्षक।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गणित ओलंपियाड एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 156 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दीपिका चतुर्वेदी ने किया। गणित ओलंपियाड में कंपोजिट विद्यालय सराय हरदो ऊंचाहार के अभिनय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय खोजनपुर ऊंचाहार की आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उच्च प्राथमिक विद्यालय भटनीहार डलमऊ के देवर्स शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को माध्यमिक के 33 एवं बेसिक विद्यालयों के 26 शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ प्रतिभाग किया।

गणित प्रदर्शनी में प्रथम स्थान कंपोजिट विद्यालय शिवगढ़ की शिक्षक रीता झा, द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डीह की शिक्षक प्रेरणा सिंह और तृतीय स्थान कंपोजिट विद्यालय पूरे जालिम डीह के शिक्षक शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने प्राप्त किया l
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी के प्रधानाचार्य अभिषेक त्रिपाठी एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता निधि सिंह रहीं l प्राचार्य दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों और शिक्षकों की गणित विषय की प्रतिभा का उपयोग गणित शिक्षण में बेहतर ढंग से किया जा सकता है।

कार्यक्रम की समन्वयक डायट की प्रवक्ता किरण कुशवाहा रहीं। इस अवसर पर पंकज सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिषेक द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें