लेखपाल की इस मनमानी को गंभीरता से लेकर एसडीएम ने उसे सस्पेंड कर दिया है। तहसील क्षेत्र के जमोलिया गांव निवासी अंजनी कुमार ने बीते दिनों तहसील से पिछड़ी जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया।
मामला एसडीएम मोतीलाल यादव तक पहुंचा तो उन्होंने तहसीलदार राम शंकर वर्मा को जांच के निर्देश दिए। इसमें गांव के लेखपाल पुरुषोत्तम द्वारा जाली प्रमाण पत्र बनाने की बात सामने आई।
एसडीएम ने बताया कि अंजनी कुमार वास्तव में सामान्य जाति में आता है। इसके बावजूद उसने पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था।
आवेदक से साठगांठ करके लेखपाल ने भी पिछड़ी जाति का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं उसके द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र भी निरस्त कर दिया गया है।